SBI Internship 2025: SBI में करना है इंटर्नशिप तो न जानें दे ये मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा

भारतीय स्टेट बैंक में फेलोशिप करने का मन है तो ये मौका खास आपके लिए है। SBI ने एक इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं इच्छुक उम्मीदवार जल्द अप्लाई कर सकते हैं।

Mar 15, 2025 - 17:36
 0  15
SBI Internship 2025: SBI में करना है इंटर्नशिप तो न जानें दे ये मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा

भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का मन है तो ये मौका खास आपके लिए है। एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम 2025-26 के जरिए लोगों को काम करने और सीखने का शानदार मौका दे रहा है। अगर आप अपने करियर की शुरुआत में एसबीआई जैसे बड़े बैंक में काम करने का मन है तो एसबीआई की इस पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल हो जाएं, इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट youthforindia.org पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस फेलोशिप प्रोग्राम की अवधि 13 माह की रहेगी।

एसबीआई इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण भारत के सामाजिक परिवेश में काम करने, व्यवहारिक अनुभव और उसमें सकारात्मक परिवर्तन लाने का मौका देता है। फेलोशिप के दौरान उम्मीदवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगे। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

क्या मांगी गई है योग्यता?

एसबीआई के फेलोशिप प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 1 अक्टूबर 2025 से पहले किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इस प्रोग्राम में भारतीयों के अलावा, नेपाल, भूटान के नागरिक और ओसीआई के धारक भी आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा

इस प्रोग्राम में आवेदक की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

SBI की यह फेलोशिप पेड है, यानी फेलोशिप के टाइम पीरिएड के दौरान उम्मीदवारों को तय स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही यात्रा भत्ता, प्रोजेक्ट खर्च भत्ता जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।

मासिक स्टाइपेंड- 16000

मासिक प्रोजेक्ट खर्च व्यय- 1000

मासिक यात्रा भत्ता- 2000

पुरर्समायोजन भत्ता- 90000 (कार्यक्रम पूरा होने पर)

हेल्थ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस- उपलब्ध

आवास सहायता- उपलब्ध

सर्टिफिकेट- एसबीआई फाउंडेशन से कार्यक्रम पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट

कैसे करें आवेदन

पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट youthforindia.org पर जाएं।

फिर apply now पर क्लिक करें और अपना अकाउंट बना लें।

अब आनलाइन फॉर्म भरें, जिसमें अपना पर्सनल अकाउंट बनाएं।

फिर आनलाइन मूल्यांकन करें और सबमिट कर दें।

साभार