T20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को झटका, ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम;

बांग्लादेश ने आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. इस मामले में अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है.

Jan 19, 2026 - 17:14
 0  5
T20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को झटका, ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम;

आईसीसी अधिकारी पिछले हफ्ते बांग्लादेश गए थे, जहां उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू चेंज मामले पर बीसीबी से बात की थी. दरअसल मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश तीखे तेवर दिखाने की पूरी कोशिश कर रहा है. बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगी, फिर बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने को लेकर आईसीसी से मांग की. श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है. इस मामले में अब ताजा अपडेट आया है, बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि उनकी टीम को भारत में खतरा है. इसी सिलसिले में आईसीसी अधिकारी बीसीबी से बात करने गए थे, उन्हें आश्वस्त करने गए थे कि टीम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. बांग्लादेश धमकी दे रहा था कि अगर वेन्यू चेंज नहीं हुआ तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगा. अब इस मामले में नया मोड़ आया है, आईसीसी ने बीसीबी को अल्टीमेटम दिया है.

ICC ने BCB को दिया अल्टीमेटम

इएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस बाबत चेतावनी दी है. आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है या नहीं, इसका आखिरी फैसला 21 जनवरी तक लें और हमें बता दें. पिछले शनिवार (17 जनवरी) आईसीसी के अधिकारी ने ढाका में बीसीबी के अधिकारियों से मुलाकत की थी, जिसमे ये डेडलाइन दी गई. रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश इस बात पर अड़ा है कि वे भारत में अपने मैच नहीं खेलेंगे.

आईसीसी ने बीसीबी से कहा है कि अगर बांग्लादेश 21 जनवरी तक नहीं बताता कि वह टूर्नामेंट में खेलेगा या नहीं, तो रिप्लेसमेंट टीम के नाम का ऐलान किया जाएगा. इसमें स्कॉटलैंड सबसे आगे है. बता दें कि बीसीबी ने ये भी प्रस्ताव दिया था कि उनकी टीम का ग्रुप आयरलैंड के साथ बदल दें, जिसे आईसीसी पहले ही खारिज कर चुका है 

साभर