T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने इस बार भी हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी है।

May 2, 2026 - 17:21
 0  24
T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगले महीने से आगाज होना है, जिसके लिए हाल ही में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अपनी टीमों की घोषणा की। इस बीच टूर्नामेंट के लिए तीसरी टीम का ऐलान हो गया है। ये टीम है भारतीय क्रिकेट टीम। दरअसल, BCCI ने T20 वर्ल्ड कप के लिए 2 मई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने पिछले साल पहली बार ODI वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की नजरें अपना पहला T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर लगी हैं।

मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर में हुई सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में टूर्नामेंट के लिए 15 भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है। स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

12 टीमें करेंगी शिरकत

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून को होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है।

टीम इंडिया 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड का सामना करेगी। तीसरे मैच में टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका से टक्कर होगी। वहीं, चौथे मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश से लोहा लेती नजर आएगी। अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में भारत का मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होगा। 

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल

14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम

17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, लीड्स

21 जून 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर

25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर 

28 जून 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन (लॉर्ड्स)

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।

साभार