UP में इतनी सीटों पर बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के नाम आए सामने, जानें सहयोगी दलों के लिए कितनी छोड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुरुवार देर रात बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई जो चार घंटे से ज्यादा समय तक चली. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी की कोशिश है कि 10 मार्च तक 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएं.
150 से ज्यादा सीटों पर मंथन चलने का अनुमान
केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव लड़ाने की अटकलें

50 सीटों पर नाम तय होने की चर्चा
जी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश की 50 सीटों पर बीजेपी ने नाम तय कर लिए हैं. वहीं छह लोकसभा सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं. बागपत, बरेली, इटावा, कानपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, भदोही लोकसभा सीट में बदलाव संभव हैं.
किस सीट पर कौन हो सकता है प्रत्याशी
1. वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2. लखनऊ- राजनाथ सिंह
3. चंदौली- महेन्द्र नाथ पाण्डेय
4. अमेठी- स्मृति ईरानी
5. महाराजगंज- पंकज चौधरी
6. फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
7. गौतमबुद्धनगर- डॉ. महेश शर्मा
8. मुजफ्फर नगर- संजीव बालियान
9. अंबेडकरनगर- रितेश पाण्डेय
10. अयोध्या- लल्लू सिंह
11. बस्ती- हरीश द्विवेदी
12. सहारनपुर- राघव लखनपाल
13. कन्नौज- सुब्रत पाठक
14. एटा- राजवीर सिंह
15. अलीगढ़- सतीश गौतम
150 से ज्यादा सीटों पर मंथन चलने का अनुमान
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुई बीजेपी की इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तराखंड, गोवा, झारखंड, दिल्ली, त्रिपुरा, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 150 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विचार मंथन चला.
केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव लड़ाने की अटकलें
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया सहित कई ऐसे केंद्रीय मंत्रियों को आम चुनाव में मैदान में उतारे जाने की संभावना है जिन्हें पार्टी ने संसद के उच्च सदन के लिए हाल में हुए द्विवार्षिक चुनावों के दौरान दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया
साभार