WhatsApp कॉल भी हो सकती है रिकॉर्ड, 2-4 यूजर्स को ही मालूम है ये तरीका
व्हाट्सएप कॉल को ज्यादा सिक्योर माना जाता है और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए लोग व्हाट्सएप कॉल करना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या हो अगर हम आपसे कहें कि व्हाट्सएप कॉल को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे.
व्हाट्सएप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में से एक है. यह ऐप यूजर्स को इंटरनेट के जरिए कॉल (WhatsApp Call) करने की सुविधा देता है. नॉर्मल कॉल्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है. लेकिन, व्हाट्सएप में कॉल रिकॉर्ड करने का कोई इन-बिस्ट फीचर नहीं होता. इसलिए व्हाट्सएप कॉल को ज्यादा सिक्योर माना जाता है और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए लोग व्हाट्सएप कॉल करना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या हो अगर हम आपसे कहें कि व्हाट्सएप कॉल को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे.
WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका
दुनिया भर में करोड़ों लोग रोजाना व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. आज के समय में यह चैटिंग का एक मजेदार तरीका बन गया है. यह बात सही है व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्ड करने का कोई फीचर नहीं होता. लेकिन, फिर भी व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड किया जा सकता है. आप थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर Cube ACR और Salestrail जैसे कई ऐसे ऐप्स हैं जिनकी मदद से आप व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. आप इन ऐप्स को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.
फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर
आपको बता दें कि आप एक और तरीके से भी व्हाट्सएप की कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आप फोन के स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. व्हाट्सएप कॉल शुरू करने के बाद आप फोन पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को इनेबल कर सकते हैं. इससे वीडियो और ऑडियो दोनों रिकॉर्ड हो जाएगी और अपने आप यह रिकॉर्डिंग फोन की गैलरी में सेव हो जाएगी.
आपको बता दें कि यह रिकॉर्डिंग ऑडियो फाइल के बजाए वीडियो फाइल में सेव होगी. आप इस रिकॉर्डिंग को स्मार्टफोन की गैलरी से एक्सेस कर सकते हैं. आप फोन की गैलरी या फाइल मैनेजर में जाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग फोल्डर को देखें. यहां आपको वीडियो फाइल में व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डिंग मिल जाएगी
साभार