अनुराग ठाकुर इस्तीफा दें या फिर मैं... संसद में गरजते हुए खरगे का चैलेंज, क्या है पूरा मामला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को एक खुला चैलेंज दिया है. खरगे ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जो आरोप मुझपर लगाएं हैं, वह साबित करें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, वरना वह इस्तीफा दें. आखिर पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.
राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को भाजपा सांसद से कहा कि वह उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करें या इस्तीफा दें. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा, अनुराग ठाकुर द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.
आरोप साबित, इस्तीफा दे दूंगा
खरगे ने राज्यसभा में कहा, विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैं आज खड़े होकर अनुराग ठाकुर के बेबुनियाद आरोपों की निंदा करने के लिए मजबूर हूं. उन्होंने कहा कि मैं गजरंहरी पीड़ा में हूं, मेरा जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है, संघर्षों और लड़ाइयों से भरा हुआ, लेकिन मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च मूल्यों को बनाए रखा है. अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह से झूठे और निराधार आरोप लगाए. सदन के नेता से माफ़ी की उम्मीद करता हूँ, क्योंकि यह कम से कम इतना तो है जो सत्तारूढ़ दल कर सकता है और करना ही चाहिए. यदि ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते तो उन्हें संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और अगर मैं गलत साबित हुआ, तो मैं खुद इस्तीफा दे दूंगा. खरगे का ये बयान सुनते ही सदन में सन्नाटा छा गया, लेकिन फिर हंगामा और तेज हो गया. कांग्रेस सांसदों ने ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, वहीं बीजेपी सांसदों ने भी जवाबी नारे लगाए.
जानें क्या है मामला
दरअसल, 2 अप्रैल की रात को संसद में वक्फ (संशोधन) बिल पास हुआ. इस बिल को लेकर पहले से ही काफी विवाद था. सरकार का कहना है कि ये बिल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में पारदर्शिता लाएगा और गलत इस्तेमाल को रोकेगा. लेकिन विपक्ष खासकर कांग्रेस इसे अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर हमला बता रही थी. इसी चर्चा के इसी दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम भी आता है. जैसे ही अनुराग ठाकुर ने खरगे का नाम लिया सदन में हंगामा शुरू हो गया.
किस बात का लगाया आरोप
ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं ने ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताई. स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वो ठाकुर के बयान को रिकॉर्ड से हटा देंगे, लेकिन खरगे गुस्से में आ गए. जिसके विरोध में आज खरगे ने अपना विरोध राज्यसभा में दिया.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर राजनीति कर रही है और खरगे इस मामले में गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं ने ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताई। स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वो ठाकुर के बयान को रिकॉर्ड से हटा देंगे, लेकिन खरगे गुस्से में आ गए।
साभार