अब ट्रांसजेंडर्स भी कर सकते है अप्लाई; पुलिस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी
मध्यप्रदेश में साल 2021 से ट्रांसजेंडर वर्ग को सरकारी भर्ती में अलग श्रेणी में शामिल किया गया है,राज्य में इस समुदाय की संख्या करीब 1400 बताई जाती है. पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2025 के संबंध में थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा में प्रोफाईल पंजीयन फॉर्म में संशोधन के लिये जेंडर आप्शन में एक अलग विकल्प जोडा जा रहा है.
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अब ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे,कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है.अब अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. ESB ने आवेदन फॉर्म में ‘ट्रांसजेंडर' के लिए अलग जेंडर ऑप्शन जोड़ा है, उभयलिंगी अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर रखी गई है. वहीं कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन की अनुमति दी गई है, लेकिन उनका परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर रहेगा.
संशोधित नई तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 16 अक्टूबर 2025आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अक्टूबर 2025संशोधन की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर 2025
मध्यप्रदेश में साल 2021 से ट्रांसजेंडर वर्ग को सरकारी भर्ती में अलग श्रेणी में शामिल किया गया है,राज्य में इस समुदाय की संख्या करीब 1400 बताई जाती है.
थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 है.
ESB ने क्या कहा?
पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2025 के संबंध में थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा में प्रोफाईल पंजीयन फॉर्म में संशोधन के लिये जेंडर आप्शन में एक अलग विकल्प जोडा जा रहा है, साथ ही हाईकोर्ट द्वारा याचिकाकर्ताओं को परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन-पत्र जमा करने के लिए अंतरिम राहत प्रदान की गई है. भर्ती परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं
साभार