आज MP को मिलेंगे 5 केंद्रीय मंत्री, नाम लगभग तय, कास्ट कैलकुलेशन का रखा ध्यान
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे. मध्य प्रदेश को 5 केंद्रीय मंत्री मिल सकते हैं. सभी नाम फाइनल हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, सभी आज ही शपथ ले सकते हैं.
भाजपा को 100 फीसदी सीटें देने वाले मध्य प्रदेश को 5 केंद्रीय मंत्री मिलने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक महिला समेत 5 नाम लगभग तय हो चुके हैं. सभी दिल्ली पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि पांचों सांसद आज ही शपथ ले सकते हैं. इन पांच नामों में टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक, विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, धार सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल सांसद दुर्गादास उइके का नाम शामिल है.
भाजपा ने पांचों सांसदों के सिलेक्शन में जातिगत समीकरण का भी विशेष ध्यान दिया है. 5 नामों के जरिए 4 वर्गों को साधने की कोशिश की गई है. इन नाम पर गौर करें तो वीरेंद्र खटीक दलित समाज से आते हैं. शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ओबीसी समाज से आते हैं. सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके डीडी आदिवासी समाज से आते हैं. इस तरह 3 जाति और महिला वर्ग को साधने की कोशिश की गई है.
शपथ समारोह में शामिल होंगे सीएम यादव
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव शामिल होंगे. इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. मध्य प्रदेश देश का इकलौता राज्य हैं, जहां भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है.
दूसरी बार मंत्री बनेंगे सिंधिया
गुना लोकसभा सीट से जीतने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे. इससे पहले भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया गया था. पिछली सरकार में सिंधिया नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्रालय की कमान संभाल रहे थे. अब मोदी 3.0 में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. सिंधिया गुना से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह को साढ़े 5 लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है.
दूसरी बार सांसद बनीं सावित्री ठाकुर
मोदी मंत्रीमंडल में धार की सांसद सावित्री ठाकुर भी शामिल हो सकती हैं. सावित्री ठाकुर दूसरी बार सांसद बनी हैं. इससे पहले सावित्री ठाकुर 2014 में धार से ही लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं. सावित्री ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य से की थी
साभार