आप घर बैठे कर सकते हैं अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक, जानें क्यों जरूरी है ये ऑप्शन

डेटा गोपनीयता और सुरक्षा पर बढ़ती चिंताओं के बीच, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप आधार कार्ड में शामिल अपने डेटा, विशेष रूप से बायोमेट्रिक्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें

Oct 28, 2023 - 16:06
 0  21
आप घर बैठे कर सकते हैं अपने आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक, जानें क्यों जरूरी है ये ऑप्शन

UIDAI वेबसाइट से आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक करें

डेटा की गोपनीयता बनाए रखे

आधार (Aadhaar) भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. आधार देश के हर निवासी के लिए है. नवजात शिशु से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, कोई भी इसके लिए अप्लाई कर सकता है. आधार कार्ड के बहुत फायदे हैं. आपके आधार कार्ड में उंगलियों के निशान, आइरिस और चेहरे की फोटो जैसी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी भी होती है.

डेटा गोपनीयता और सुरक्षा पर बढ़ती चिंताओं के बीच, यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप आधार कार्ड में शामिल अपने डेटा, विशेष रूप से बायोमेट्रिक्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें

हैकर्स और धोखेबाज गलत उद्देश्यों के लिए इन जानकारियों का दुरुपयोग कर सकते हैं. ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड को लॉक व अनलॉक करना आना चाहिए और इसके लिए आपको बिलकुल भी किसी केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी इसे कर सकते हैं. एक बार जब आप बायोमेट्रिक डेटा लॉक कर देते हैं, तो आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता.

UIDAI वेबसाइट से आधार बायोमेट्रिक्स को कैसे लॉक करें?

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट - uidai.gov.in पर जाएं

होमपेज पर My Aadhaar पर जाएं और आधार सर्विसेज के तहत लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करें

अब बॉक्स पर टिक करें और फिर 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स' पर क्लिक करें

अपना 12 अंकों का यूनिक आधार नंबर और एक कैप्चा सत्यापन कोड दर्ज करें. इसके बाद सेंड OTP चुनें

आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और लॉगिन करें

लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करने के लिए आगे बढ़ें और कन्फर्म पर क्लिक करें

अब आपका बायोमेट्रिक्स सफलतापूर्वक लॉक हो जाएगा

UIDAI वेबसाइट से आधार बायोमेट्रिक्स को कैसे अनलॉक करें?

आधिकारिक वेबसाइट - uidai.gov.in पर जाएं

होमपेज पर 'My Aadhaar' ड्रॉपडाउन से 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स' चुनें

डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें और 'लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स' पर क्लिक करें

अपना आधार नंबर और कैप्चा सत्यापन कोड दर्ज करें

'Get OTP' विकल्प पर क्लिक करें और अपने बायोमेट्रिक्स को इनेबल करने के लिए OTP दर्ज करें

अब आपका आधार बायोमेट्रिक्स अनलॉक हो जाएगा

साभार