आश्चर्यजनक किन्तु सत्य: एक साथ खेले 90 टेस्ट, लेकिन कभी नहीं की साथ बल्लेबाजी

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य के तहत हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको शायद पता नहीं होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका ज्यादा जिक्र नहीं होता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन के नाम पर है।

Apr 7, 2026 - 20:28
 0  3
आश्चर्यजनक किन्तु सत्य: एक साथ खेले 90 टेस्ट, लेकिन कभी नहीं की साथ बल्लेबाजी

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य। जी हां, क्रिकेट की दुनिया में अक्सर ऐसे काम हो जाते हैं, जो किसी को पता नहीं चलते और जिनका जिक्र भी नहीं होता। आप क्रिकेट के चाहे कितने भी बड़े शौकीन हों, लेकिन फिर भी कुछ ना कुछ रिकॉर्ड ऐसे होंगे, जो नहीं जानते होंगे। चलिए उन्हीं में से एक आपको बताते हैं। ये कीर्तिमान सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन के नाम है। ये कीर्तिमान न केवल टेस्ट का है, वहीं वनडे में भी है। इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है। 

सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन ने साथ साथ खेले हैं 90 टेस्ट मैच

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के विस्फोटक और शानदार बल्लेबाजों में से एक सनथ जयसूर्या और दुनिया के दिग्गज स्पिनर्स में से एक मुथैया मुरलीधरन ने एक साथ कुल मिलाकर 90 टेस्ट मैच खेले हैं। लेकिन आपको जानकर शायद ताज्जुब होगा कि दोनों ने कभी साथ साथ बल्लेबाजी नहीं की है। मुथैया मुरलीधरन ने जो रिकॉर्ड क्रिकेट में बनाए हैं, वो आज भी याद किए जाते हैं, लेकिन वे अपनी बैटिंग के लिए कभी जाने नहीं गए। दरअसल जब भी वे बल्लेबाजी के लिए आते थे, कुछ अतरंगी दिखाई दिए। जिन लोगों ने उनकी बैटिंग देखी है, वो जानते होंगे। उस वक्त गजब का नजारा होता था। 

वनडे में भी इन दोनों का ही कीर्तिमान

ऐसा नहीं है कि सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन का ये रिकॉर्ड केवल टेस्ट क्रिकेट में ही है। वनडे में इन दोनों प्लेयर्स ने ही ये काम किया है। इन दोनों ने जहां एक ओर 90 टेस्ट साथ खेले हैं, वहीं 307 वनडे मुकाबले साथ साथ खेले हैं। लेकिन कभी इनकी बल्लेबाजी के साथ नहीं आई है। ये अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। जब तक मुथैया मुरलीधरन की बल्लेबाजी आती थी, तब तक सनथ जयसूर्या आउट हो जाते थे। 

ऐसा रहा है जयसूर्या और मुरलीधरन का रिकॉर्ड

जयसूर्या ने अपने करियर में 110 टेस्ट मैच खेलकर 6973 रन बनाने का काम किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 31 अर्धशतक आए हैं। वहीं बात अगर मुथैया मुरलीधरन की करें तो उन्होंने 133 टेस्ट मैच खेलकर केवल 1261 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक मुरलीधरन ने लगाने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन मुरली ने 800 विकेट अपने नाम किए हैं। जो एक रिकॉर्ड है। इसी तरह के क्रिकेट रिकॉर्ड और अनसुने कीर्तिमान हम आपके लिए इंडिया टीवी पर लेकर आते रहेंगे। 

साभार