इंदौर में NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: ChatGPT से तैयार किए, 200 से अधिक छात्रों से ठगी

पुलिस ने NEET परीक्षा से पहले फर्जी पेपर बेचने का खेल बेनकाब कर दिया था. नीट-यूजी की परीक्षा रविवार यानी 21 जून को समाप्त हो गईं.

Jun 22, 2026 - 20:19
 0  11
इंदौर में NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: ChatGPT से तैयार किए, 200 से अधिक छात्रों से ठगी

इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर टीम की मदद से एक पेपर माफिया को गिरफ्तार किया है, जो नीट के फर्जी प्रश्नपत्र बेच रहा था. आरोपी ने चैटजीपीटी से फर्जी पेपरों को तैयार किया था, जो उसके मोबाइल में मिले हैं. आरोपी यह फर्जी प्रश्नपत्र भोलेभाले छात्रों और अभिभावकों को बेच रहा था और अच्छीखासी रकम वसूल रहा था.

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अब तक 200 छात्रों को नीट के फर्जी पेपर बेच चुका है, जिनसे उसने रुपये लिए हैं. आरोपी ससोशल मीडिया पर 'पेपर लीक' का जाल चला रहा था. आरोपी खुद को कानून (लॉ) का छात्र बता रहा है और पहचान अक्षय मालवीय के रूप में हुई है.

एग्जाम से पहले हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने नीट एग्जाम से पहले कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था, अब उससे पूछताछ हो रही है, जिससे कई खुलासे हो सकते हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस फर्जीवाड़े का क्या और भी हिस्सा है.

परीक्षा केंद्र स्टाफ की लापरवाही से छूटा NEET का एग्जाम

सतना जिले में सेमरी गांव से नीट परीक्षा देने आए छात्र ध्रुव गौतम का केंद्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 था. उसका कहना है कि जब परीक्षा केंद्र पहुंचा और प्रवेश पत्र तो जांच कर रहे एक व्यक्ति ने उसे गलत जानकारी देते हुए वेंकट क्रमांक-2 विद्यालय भेज दिया. जब वहां पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसका केंद्र यहां नहीं है. फिर छात्र दोबारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 था, लेकिन तब तक प्रवेश के लिए निर्धारित समय खत्म हो चुका था. परीक्षा केंद्र पर स्टाफ की लापरवाही से उसका पेपर छूट गया. उसने एसडीएम से भी शिकायत की है.

साभार