इन 5 चीजों को खाते ही रॉकेट की तरह बढ़ता है हीमोग्‍लोब‍िन

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको अपनी डायट में इन 5 चीजों को शाम‍िल कर लेना चाह‍िए. इन चीजों को खाते ही हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है. आइये जानते हैं...

Jul 23, 2024 - 20:26
 0  21
इन 5 चीजों को खाते ही रॉकेट की तरह बढ़ता है हीमोग्‍लोब‍िन

हीमोग्लोबिन आपके लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन है, जो आपके शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाता है. यह कार्बन डाइऑक्साइड को आपकी कोशिकाओं से बाहर निकालकर आपके फेफड़ों में वापस ले जाता है, जहां से इसे बाहर निकाला जाता है. लेक‍िन एनीमिया, गर्भावस्था, लिवर की बीमारी और यूरेनरी ट्रैक में इंफेक्‍शन होने के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्‍तर कम हो जाता है. ऐसे में इस लेक ये जानकारी दी गई है आप क‍िन 5 चीजों को खाकर तेजी से हीमोग्‍लोब‍िन बढ़ा सकते हैं.  

अंजीर :

अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम होता है. इसे खाने से हीमोग्लोबिन तुरंत बढ़ जाता है. 

खजूर: 

खजूर में कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज, विटामिन बी6 होता है, जो हीमोग्लोबिन बूस्ट करता है. अपनी डायट में इसे जरूर शाम‍िल करें. 

अखरोट : 

अखरोट खाने से भी हीमोग्‍लोब‍िन तेजी से बढ़ता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो खून बढ़ाने के अलावा द‍िमाग भी तेज करता है. इसे खाने से याददाश्त मजबूत होती है.  

पालक :

हीमोग्लोबिन का स्‍तर बढ़ाने के लिए अपनी डायट में पालक भी जोड लें. इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है. 

चुकंदर :

खून की कमी दूर करने के ल‍िए चुकंदर बहुत ही कारगर उपाय है. इसे रोजाना खाने से बहुत जल्‍दी शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है. इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी होता है. 

अनार : 

अनार में भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन होता है. इस वजह से अनार खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ जाता है.  

साभार