इस टीम के खिलाफ पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेगा भारत, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-4 में पहुंच चुकी है, लेकिन इससे पहले ही वह जतिंदर सिंह की कप्तानी वाली ओमान की टीम के खिलाफ 19 सितंबर को मैच खेलेगी।

Sep 18, 2025 - 19:41
 0  13
इस टीम के खिलाफ पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेगा भारत, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 एशिया कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज की है और अगले राउंड में जगह भी पक्की कर ली है। अभी उसका ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला बचा हुआ है, जो उसे 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम अभी तक ओमान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेली है और वह पहली बार ओमान के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है।

अबू धाबी स्टेडियम में होगा मुकाबला

भारत और ओमान के बीच मुकाबला 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे होगा। भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुकी है। ऐसे में इस मैच के लिए उसके ऊपर कोई भी दबाव नहीं होगा। दूसरी तरफ ओमान की टीम सुपर-4 से बाहर हो चुकी है और उसके लिए भी मैच का नतीजा टूर्नामेंट में अब कोई बदलाव नहीं ला सकता है। अगर भारत के खिलाफ ओमान के प्लेयर्स अच्छा करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा।

भारत ने जीते हैं अपने शुरुआती दोनों मुकाबले

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में यूएई की टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी है। वहीं दूसरे मैच में पड़ोसी पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई। अभी भारतीय टीम ने दो मैच खेले हैं और चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 4.793 है। वह ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी तरफ ओमान की टीम को अपने दोनों मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। वहीं ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह हैं।

साभार