एडवोकेट देवव्रत चुने गए SCAORA के अध्यक्ष, निखिल जैन बने उपाध्यक्ष
गुरुवार (21 मई) को हुए चुनाव में एडवोकेट देवव्रत को सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) का अध्यक्ष चुना गया। एडवोकेट निखिल जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं एडवोकेट युगंधरा पवार झा सचिव बने। देवव्रत ने अध्यक्ष पद की दौड़ में एडवोकेट शिवाजी एम. जाधव को हराया। कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संयुक्त कोषाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए वोटों की गिनती अभी बाकी है।
साभार