एमपी एमएलए कोर्ट से आजम खान को बड़ा झटका, सजा के खिलाफ अपील खारिज

रामपुर हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने आजम खान को बड़ा झटका दिया है, मामले पर सुनवाई की अपील को कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है. आज़म खान पर 2019 में दर्ज मुकदमा हुआ था.

Jan 23, 2024 - 19:27
 0  32
एमपी एमएलए कोर्ट से आजम खान को बड़ा झटका, सजा के खिलाफ अपील खारिज

रामपुर हेट स्पीच मामले में आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इस मामले में सुनवाई को लेकर कोर्ट ने अपील खारिज कर दी है. बता दें कि थाना शहजादनगर में धारा 171जी/505(1)(बी), 125 लोक प्रतिनिधित्व के तहत आज़म खान पर 2019 में दर्ज मुकदमा हुआ था. न्यायालय एम0पी0/एम0एल0ए0, आजम खान को 2 साल की सजा और 2500 रूपये का जुर्माना लगाया था. इस सजा के खिलाफ आजम खान ने कोर्ट में सुनवाई की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने आज खारिज कर दिया है. कोर्ट में आज वीसी के माध्यम से आज़म खान की पेशी हुई थी.

साभार