एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, इकबाल प्रशासन के नए DIG, सिमाला को महिला सुरक्षा का जिम्मा

मध्य प्रदेश शासन के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आदेश में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

May 5, 2026 - 20:19
 0  16
एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, इकबाल प्रशासन के नए DIG, सिमाला को महिला सुरक्षा का जिम्मा

मध्य प्रदेश शासन के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 05 मई 2026 को जारी इस सूची में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं. अवधेश गोस्वामी कल्याण/लेखा और रियाज इकबाल प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे. IPS सिमाला प्रसाद को महिला सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है.  

किसे कहां मिली पोस्टिंग? 

अवधेश गोस्वामी (2009): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा) बनाया गया है.

मनीष अग्रवाल: डीआईजी प्रशिक्षण.

प्रशांत खरे: डीआईजी सीआईडी.

मनोज राय: डीआईजी चयन और भर्ती.

रियाज इकबाल (2011): अब उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) की जिम्मेदारी संभालेंगे.

किरणलता केरकेट्टा (2010): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (शिकायत) पद पर पदस्थ किया गया है.

राहुल कुमार लोढ़ा (2011): इन्हें महत्वपूर्ण इकाई (एसटीएफ) में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

सिमाला प्रसाद (2011): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा) की कमान सौंपी गई है.

शिवदयाल (IPS 2012): वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक (PHQ) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब उप पुलिस महानिरीक्षक (विसबल), पुलिस मुख्यालय, भोपाल की नई जिम्मेदारी दी गई है.

मनीष खत्री (IPS 2016): जो सहायक पुलिस महानिरीक्षक (PHQ) के रूप में तैनात थे, उन्हें अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अआवि), पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किया गया है.

रामाश्रय प्रजापति (IPS 2016): इन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है. 

साभार