कांग्रेस के चुनावी वादों पर नड्डा का 'प्रहार', वो केवल लूट और भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकते हैं

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सत्ता आने सपना पाला हुआ है. उन्होंने कहा कि यह सपना इसलिए पाला जा रहा है जिससे गरीबों के कल्याण और प्रदेश के विकास का पैसा लूटा जा सके. कांग्रेस लूट की ही गारंटी दे सकती है.

Oct 22, 2023 - 18:32
 0  40
कांग्रेस के चुनावी वादों पर नड्डा का 'प्रहार', वो केवल लूट और भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकते हैं

बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना.

बोले- वो केवल लूट की गारंटी दे सकते हैं.

नई दिल्ली. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है. नड्डा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह तेलंगाना और मध्य प्रदेश को भी अपने भ्रष्टाचार का एटीएम बना कर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाहती है. कांग्रेस को वादे करने की कला में महारत हासिल है लेकिन यह पार्टी सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार की ही गारंटी दे सकती है.

कर्नाटक की घटना का जिक्र

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नड्डा ने लिखा-कांग्रेस पार्टी को वादे करने की कला में महारत हासिल है और अब यह पार्टी एक कदम आगे बढ़कर वादों के बदले में गारंटी देने लगी है. कर्नाटक में कतिपय ठेकेदारों के घरों से हाल ही में 100 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने का खुलासा हुआ है जो बेहद शर्मनाक और वोटर के साथ घिनौना मजाक है. हालांकि, यह कांग्रेस के भ्रष्टाचारी डीएनए का महज एक छोटा सा नमूना है. सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार कर्नाटक में सुरसा के मुख की तरह फैल चुका है. कांग्रेस समर्थित यही ठेकेदार कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के खिलाफ झूठ परोसने में सक्रिय थे.

कांग्रेस पर लगाए आरोप-कर्नाटक को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा

नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार ने इसे मनीलांड्रिंग, करप्शन और आगामी चुनावों के लिए पैसे जुटाने का एटीएम बना दिया है. जाहिर है कि कांग्रेस जो गारंटी दे सकती है वह हमेशा भ्रष्टाचार की गारंटी है. कांग्रेस और करप्शन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भी करप्शन का एटीएम बना दिया है और तेलंगाना एवं मध्यप्रदेश को भी ऐसा ही एटीएम बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाहती है.

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सत्ता आने सपना पाला हुआ है. उन्होंने कहा कि यह सपना इसलिए पाला जा रहा है जिससे गरीबों के कल्याण और प्रदेश के विकास का पैसा लूट सके. कांग्रेस लूट की ही गारंटी दे सकती है.