किंग कोहली के फैन्स का इंतजार खत्म; रायपुर में RCB के दो मैच, टिकट ऐसे मिलेगी
RCB के रायपुर में होने वाले दो IPL मुकाबलों के टिकटों की बिक्री को लेकर बड़ी खबर. 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को केकेआर से मुकाबला होगा. जानिए कैसे खरीद सकते हैं मैच की टिकट?
आईपीएल सीजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने मैचों की टिकट बिक्री को लेकर बड़ी घोषणा की है. RCB के दो अहम मुकाबले राजधानी रायपुर में खेले जाने हैं, जिनके टिकटों की बिक्री कल से शुरू होगी. टिकटें टीम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होंगी. फ्रेंचाइजी ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
RCB टिकट बिक्री की पूरी जानकारी
RCB बनाम मुंबई इंडियंस और RCB बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबलों की टिकट बिक्री shop.royalchallengers.com/ticket
वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस यहां लॉगिन कर सीट के हिसाब से टिकट बुक कर सकेंगे.
रायपुर में होंगे दो बड़े मुकाबले
राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे.
02 से 24 मई तक IPL का व्यस्त शेड्यूल
02 मई से 24 मई तक लीग चरण के मुकाबले देश के विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे. इसमें चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, धर्मशाला और रायपुर जैसे शहर शामिल हैं. डबल हेडर और शाम के बड़े मुकाबलों के चलते टूर्नामेंट रोमांच से भरपूर रहेगा.
02 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)03 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (हैदराबाद, दोपहर 3:30 बजे)03 मई: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)04 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (मुंबई, शाम 7:30 बजे)05 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)06 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)07 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)08 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)09 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, शाम 7:30 बजे)10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (चेन्नई, दोपहर 3:30 बजे)10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (रायपुर, शाम 7:30 बजे)11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (धर्मशाला, शाम 7:30 बजे)12 मई: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (रायपुर, शाम 7:30 बजे)14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (धर्मशाला, शाम 7:30 बजे)15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (धर्मशाला, दोपहर 3:30 बजे)17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)18 मई 2026, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (सोम, चेन्नई, शाम 7:30 बजे)18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर, शाम 7:30 बजे)20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुंबई, दोपहर 3:30 बजे)24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
फैंस के लिए खास मौका
रायपुर में IPL मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास मौका माना जा रहा है. उम्मीद है कि स्टेडियम खचाखच भरा नजर आएगा और दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबलों का लुत्फ मिलेगा.
साभार