किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाया गया, अब इन दो कामों के लिए मिलेगा KCC लोन का लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड योजना का दायर समय के साथ बढ़ता जा रहा है. पहले इसमें कृषि से जुड़े कामों के लिए किसानों को वित्तीय सहायता मिलती थी.

Aug 11, 2026 - 17:06
 0  17
किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाया गया, अब इन दो कामों के लिए मिलेगा KCC लोन का लाभ

भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ आज भी कृषि और उससे जुड़े व्यवसाय है. ऐसे में किसानों को समय पर वित्तीय सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से दशकों पहले किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरुआत की गई थी. जो आज देश के करोड़ों किसानों के लिए वरदान बन चुकी है. इस योजना का दायर समय के साथ बढ़ता जा रहा है. पहले इसमें कृषि से जुड़े कामों के लिए किसानों को वित्तीय सहायता मिलती थी. लेकिन बाद में पशुपालन से लेकर अन्य कई चीजों को जोड़ा गया.

अब किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा और भी बढ़ा दिया गया है. इसमें अब बकरी पालन और सूअर पालन से जुड़े लोगों को भी कम ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा दिया जाएगा.

किसान क्रेडिट कार्ड से तय सीमा तक किसान कभी भी पैसे निकाल सकते हैं. इस पर सामान्य ब्याज दर 7 प्रतिशत है, लेकिन समय पर भुगतान करने पर सरकार 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के रूप में देती है. यानी प्रभावी ब्याज दर 4 प्रतिशत हो जाती है.

किसान क्रेडिट कार्ड से क्या-क्या हो सकता है काम

बीज, खाद और कीटनाशक खरीदना और खेतों की सिचाई का खर्चखेत में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी देनाकृषि में काम आने वाले छोटे उपकरण खरीदने मेंकृषि उपकरणों की मरम्मत और रखराव के लिएफसल की कटाई के बाद का खर्चफसल बेचने के लिए मार्केटिंग लोनडेयरी और पशुपालन के लिए खर्चमछली पालन और अन्य जलीय जीव पालन का खर्चमुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन और रेशम कीट पालनअब बकरी और सुअर पालन को भी जोड़ा गया है

इसके अलावा किसान परिवार की घरेलू और उपभोग संबंधी जरूरतों के लिए KCC से पैसे निकाल सकते हैं.

KCC से लोन किसानों को किसी लंबी कागजी कार्रवाई और गारंटी के बिना बेहत कम ब्याज पर लोन मिल जाता है. किसान कृषि कार्यों के लिए पैसों की चिंता किए बिना अपने खेतों और व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं.

किसान क्रेडिट कार्ड लेने की कुछ मुख्य शर्तें है. जिसमें किसान होना, खेती योग्य भूमि होना और पशुपालन के भी शेड या बुनियादी ढांचा होना, मछली पालन के लिए जमीन और तलाब का स्रोत होना जरूरी होता है.

किसान क्रेडिट कार्ड के क्या चाहिए दस्तावेज

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज जरूरी होता है. इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, जमीन के कागजात जरूरी होता है.

साभार