कीवी टीम में दिख रहा खिताबी मैच से पहले बुमराह का खौफ, सैंटनर ने बताया उन्हें वर्ल्ड-क्लास बॉलर

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर के बयान में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खौफ साफतौर पर देखने को मिला।

Mar 7, 2026 - 17:38
 0  8
कीवी टीम में दिख रहा खिताबी मैच से पहले बुमराह का खौफ, सैंटनर ने बताया उन्हें वर्ल्ड-क्लास बॉलर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का इंतजार सभी भारतीय फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों ही टीमों में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दिन पर पूरे मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, लेकिन अभी जिस एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है वह टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बुमराह ने जिस तरह से अपने आखिरी के 2 ओवर्स फेंके उसके बाद से इसका खौफ अब फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम के अंदर भी देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर खिताबी मैच से पहले कीवी कप्तान ने 

बुमराह एक वर्ल्ड-क्लास बॉलर हैं

मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक उनकी बात है, जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि हर किसी को उनकी चर्चा करनी चाहिए। मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने ही पूरे मुकाबले को पलट दिया था। जाहिर तौर पर बुमराह एक वर्ल्ड-क्लास बॉलर हैं, लेकिन भारतीय टीम में सिर्फ एक वही हमारे लिए खतरा नहीं हैं। मुझे लगता है कि उनके लिए जिस तरह से हर किसी ने किसी ना किसी मैच में अच्छा किया है चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से और एक टीम के तौर पर आप यही चाहते हैं। ऐसे में हमें बुमराह के साथ-साथ टीम इंडिया के अन्य प्लेयर्स के बारे में भी सोचना होगा।

यह कहना आसान है कि यह बस एक और गेम है

फाइनल मैच में दबाव को लेकर भी मिचेल सैंटनर ने कहा कि यह कहना आसान है कि यह सिर्फ एक मैच है, लेकिन हर कोई जानता है कि शायद ऐसा नहीं है। हालांकि हमें उसी तरह से खुद को तैयार करना होगा जैसा किसी मुकाबले से पहले हम खुद को करते हैं। इस तरह के मैच कुछ ऐसे पलों पर निर्भर करते हैं जहां से मुकाबला पलट जाता है और खासकर टी20 क्रिकेट में ऐसा अक्सर होता है।

साभार