केरल ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह, विदर्भ से होगी खिताबी जंग

सचिन बेबी की कप्तानी वाली विदर्भ क्रिकेट टीम ने गुजरात को मात देकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसकी खिताबी भिड़ंत एक बार की चैंपियन विदर्भ के साथ होगी। जिसने मुंबई को 80 रन से पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया।

Feb 21, 2025 - 18:03
 0  14
केरल ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह, विदर्भ से होगी खिताबी जंग

अहमदाबाद: सचिन बेबी की कप्तानी में केरल की टीम ने इतिहास रच दिया है। गुजरात को अहमदाबाद में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पहली पारी में 2 रन की मामूल बढ़त हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत विदर्भ से होगी। जिसने मुंबई को 80 रन के अंतर से पटखनी देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। विदर्भ और केरल के बीच खिताबी भिड़ंत 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच होगी। केरल 74 साल में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है।

पहली पारी में केरल ने हासिल की 2 रन की निर्णायक बढ़त

पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने बड़े रोमांचक तरीके से पहली पारी में 2 रन की बढ़त हासिल की। केरल ने अपनी पहली पारी में मोहम्मद अजहरुद्दीन की 177 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 457 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में गुजरात की टीम पांचवें दिन 455 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में केरल ने 4 विकेट पर 144 रन बनाए और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के ड्रॉ होती ही पहली पारी की बढ़त के आधार पर केरल की टीम फाइनल में एंट्री करने में सफल रही।

विदर्भ ने मुंबई को 80 रन से रौंदा

दूसरी तरफ नागपुर में मुंबई को मेजबान विदर्भ ने चौथी पारी में जीत के लिए 406 रन का लक्ष्य दिया था। रणजी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 325 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी में विदर्भ ने 383 रन बनाए थे जिसके बाद मुंबई की टीम 270 रन बना सकी। पहली पारी में 183 रन की बढ़त हासिल करने के बाद विदर्भ ने दूसरी पारी में 292 रन बनाए और मुंबई के सामने जीत के लिए विशाल लक्ष्य रख दिया। मुंबई की टीम 325 रन बनाकर ढेर हो गई और फाइनल में विदर्भ ने एंट्री कर ली।

साभार