केरल में मंदिरों में कोई कार्यक्रम नहीं कर पाएगा RSS, नया सर्कुलर हुआ जारी

नए सर्कुलर के मुताबिक-मंदिरों के परिसर के अंदर 'नामजपा विरोध प्रदर्शन' (मंत्रों का जाप करके विरोध प्रदर्शन) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.टीडीबी की अनुमति के बिना आरएसएस और अतिवादी विचारधारा वाले संगठनों की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Oct 25, 2023 - 20:01
 0  16
केरल में मंदिरों में कोई कार्यक्रम नहीं कर पाएगा RSS, नया सर्कुलर हुआ जारी

नए सर्कुलर में जारी हुए आदेश.

नजर रखने को भी कहा गया है.

केरल के प्रमुख मंदिर में अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस कोई कार्यक्रम नहीं कर पाएगा. दरअसल केरल के त्रावणकोर क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले त्रावणकोर देवस्व ओम बोर्ड ने एक नया सर्कुलर जारी कर मंदिर परिसरों और अपनी संपत्तियों में RSS की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है.

नए सर्कुलर के मुताबिक-मंदिरों के परिसर के अंदर 'नामजपा विरोध प्रदर्शन' (मंत्रों का जाप करके विरोध प्रदर्शन) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.टीडीबी की अनुमति के बिना आरएसएस और अतिवादी विचारधारा वाले संगठनों की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

क्या कहता है सर्कुलर

सर्कुलर में देवस्व ओम सतर्कता शाखा को निर्देशित किया गया है कि वह यह पता लगाने के लिए औचक छापेमारी करे कि क्या आरएसएस या अन्य संगठन मंदिर की संपत्तियों में शाखाएं, सामूहिक अभ्यास या हथियार प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं या नहीं. इसने संबंधित मंदिरों के कर्मचारियों और पुजारियों से कहा कि अगर ऐसे संगठनों की उपस्थिति है और उनकी गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो इस बारे में टीडीबी प्रबंधन को सूचित किया जाए.

कर्मचारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई!

इतना ही सर्कुलर यह भी कहा है कि जो भी कर्मचारी या पुजारी इस संबंध में सूचना देने में विफल रहेंगे, उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. निर्देशों का पालन नहीं करना इस संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन माना जाएगा. न्यायालय ने पिछले महीने कहा था कि तिरुवनंतपुरम जिले के सरकारा देवी मंदिर के परिसर में किसी भी सामूहिक अभ्यास या हथियार प्रशिक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी. ये मंदिर का टीडीबी के तहत आता है.