कौन हैं हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी?
नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए CM होंगे. वे 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद बने. नायब सिंह सैनी 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा सीट से विधायक भी थे.
कुरुक्षेत्र से सांसद हैं सैनी
OBC समुदाय से है ताल्लुक
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे. इन्हें हाल ही में हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था. वे कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं. भाजपा ने OBC समुदाय से CM बनाया है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है.
कौन हैं नायब सिंह सैनी?
नायब सिंह साल 1996 में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे. 2002 में भाजपा युवा मोर्चा अंबाला के जिला महामंत्री बने. 2005 में भाजपा युवा मोर्चा अंबाला के जिला अध्यक्ष बने. फिर 2009 में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बने. साल 2012 में अंबाला से भाजपा ने इन्हें जिलाध्यक्ष बनाय. नायब सिंह सैनी 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा सीट से विधायक बने. 2016 में नायब सिंह हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बने. फिर 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद बने.
खट्टर के करीबी
नायब सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं. उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है. नायब सिंह को संगठन का लंबा अनुभव है.
5 बजे हो सकता है शपथ समारोह
नायब सिंह सैनी शाम 5 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. नई सरकार JJP के समर्थन के बिना ही बनेगी. भाजपा निर्दलियों के सहारे अपनी सरकार बनाएगी.
विधानसभा का गणित क्या है?
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं. बहुमत के लिए 46 विधायकों को की आवश्यकता है. भाजपा के 41 विधायक हैं. पार्टी के पास 6-7 निर्दलियों और एक हलोपा विधायक का भी समर्थन है. भाजपा के पास 48-49 विधायकों का समर्थन है
साभार