क्या टमाटर का रंग लाल होता है? पॉलीग्राफ में कोलकाता रेप के गुनहगार से CBI ने पूछे ये 20 सवाल

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय शुक्रवार को जज के सामने भावुक हो गया और उसने दावा किया कि वह निर्दोष है.

Aug 24, 2024 - 16:33
 0  14
क्या टमाटर का रंग लाल होता है? पॉलीग्राफ में कोलकाता रेप के गुनहगार से CBI ने पूछे ये 20 सवाल

कोलकत्ता डॉक्टर रेप मर्डर केस में केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई (CBI) सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है. इन 7 लोगों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, आरोपी संजय रॉय और 4 ट्रेनी डॉक्टरों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है. डॉक्टर बेटी के रेप-मर्डर केस की सीबीआई जांच लगातार तेज हो रही है. जांच के बीच कोर्ट के आदेश के बाद प्रथम दृष्टया मुख्य आरोपी वालंटियर संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय से केस (Sanjay Roy) से जुड़े कुछ बेहद अहम सवाल पूछे. पॉलिग्राफ टेस्ट के सवालों की सूची यानी (questionnaire) में तीन तरह के सवाल हो सकते हैं. आइए अब आपको बताते हैं सीबीआई ने किन 20 सवालों के जरिए संजय रॉय से उस भयानक रात का सच उगलवाने की कोशिश की.

CBI के सवालों की सूची

1. क्या आपका नाम संजय रॉय है?

2. क्या आप कोलकात्ता में रहते है?

3. क्या वारदात वाले दिन आप हॉस्पिटल में थे?

4. क्या आपको मोटरसाइकिल चलानी आती है?

5. क्या आपने पीड़िता का रेप किया?

6. क्या आपने पीड़िता का क़त्ल किया?

7. क्या अपने कभी झूठ बोला है?

8. क्या टमाटर का रंग लाल होता है?

9. क्या आप पीड़िता को जानते थे?

10. क्या क़त्ल में आपके साथ कोई और भी शामिल था?

11. क्या क़त्ल करने के बाद आप अस्पताल से भाग गए थे?

12. क्या आपने पीड़िता के साथ पहले भी छेड़छाड़ की है?

13. क्या आप पोर्न फिल्में देखते है?

14. क्या आप डॉक्टर संदीप घोष को जानते है?

15. क्या क़त्ल की जानकारी आपने संदीप घोष को दी थी?

16. क्या आप पीड़िता के क़त्ल से पहले रेड लाइट इलाके में गए थे?

17. आपके साथ सेमिनार हॉल में कोई और भी मौजूद था?

18. वारदात के बारे में आपने किसी को कुछ बताया?

19. क्या आपका ब्लू टूथ सेमिनार हॉल में टूटा था?

20. पूछे गए सारे सवालों का क्या अपने सही जबाब दिया है?

साभार