क्रिकेट वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू, कब और कहां खेले जाएंगे मैच; जानें पूरा शेड्यूल

आईसीसी वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है. यहां जानिए कब और कहां खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के सभी मैच.

Aug 11, 2025 - 11:20
 0  25
क्रिकेट वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू, कब और कहां खेले जाएंगे मैच; जानें पूरा शेड्यूल

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत के पास है. वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब सिर्फ 50 दिन रह गए हैं. वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी. जहां भारतीय महिला टीम का मुकाबला श्रीलंका वीमेंस टीम से होगा. वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को होगा.

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल

मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु 

 बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर

गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो 

शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु

शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो 

रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो 

सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर 

मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी 

बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो 

गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – वाइजैग 

शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - वाइजैग 

शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी 

रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - वाइजैग 

सोमवार, 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - वाइजैग 

मंगलवार, 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो 

बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 

गुरुवार, 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - वाइजैग 

शुक्रवार, 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो 

शनिवार, 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 

रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर 

सोमवार, 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - कोलंबो 

मंगलवार, 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो 

बुधवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर 

गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी 

शुक्रवार, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो 

शनिवार, 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर

रविवार, 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी 

रविवार, 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु 

बुधवार, 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो 

गुरुवार, 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु 

रविवार, 2 नवंबर: फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु 

चौथी बार भारत कर रहा वर्ल्ड कप की मेजबानी

भारतीय महिला टीम चौथी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही है. इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2013, 1997 और 1978 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी.

साभार