खिलाड़ियों के लिए 126 पदों पर यहां निकली भर्ती, 69,100 मिलेगी सैलरी, 3 अक्टूबर से करें अप्लाई
इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 03 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 01 नवंबर 2026 तक चलेगी. एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी, वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे. सिलेक्टेड कैंडिडेट को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा.
खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 126 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत ITBP ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप-'सी' (नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्टीरियल) के 126 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक नागरिकों (जिनमें नेपाल और भूटान के नागरिक भी शामिल हैं) से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. तो चलिए जानते हैं वैकेंसी डिटेल्स, योग्यता और आवेदन कैसे करें, सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी.
वैकेंसी डिटेल्स
एथलेटिक्स (200 मीटर, 5000 मीटर, 10,000 मीटर, ट्रिपल जंप) के 5 (पुरुष-3, महिला-2)
एक्वेटिक्स (वॉटर पोलो, फ्रीस्टाइल स्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, मेडले) के 4 (पुरुष-2, महिला-2)
आर्चरी (रिकर्व, कंपाउंड, इंडियन राउंड) के 5 (पुरुष-1, महिला-4)
बैडमिंटन के 6 (पुरुष-3, महिला-3)
बास्केटबॉल के 3 (पुरुष)
बॉक्सिंग के 9 (पुरुष-5, महिला-4)
घुड़सवारी का 1 (पुरुष)
फुटबॉल के 2 (पुरुष)
जिमनास्टिक्स (ऑल राउंड आर्टिस्टिक) के 6 (पुरुष-3, महिला-3)
हैंडबॉल के 3 (पुरुष)
आइस हॉकी के 6 (पुरुष-4, महिला-2)
हॉकी के 3 (पुरुष)
जूडो के 12 (पुरुष-4, महिला-8)
खो-खो के 3 (पुरुष-1, महिला-2)
पेंचक सिलाट के 4 (पुरुष-1, महिला-3)
पावरलिफ्टिंग का 1 (पुरुष)
सेंट्रल स्की (अल्पाइन, नॉर्डिक) के 8 (पुरुष-4, महिला-4)
स्पोर्ट्स शूटिंग के 8 (पुरुष-4, महिला-4)
टेबल टेनिस के 2 (पुरुष)
ताइक्वांडो के 7 (पुरुष-3, महिला-4)
वॉलीबॉल के 6 (पुरुष)
वेटलिफ्टिंग के 4 (पुरुष)
रेसलिंग के 5 (पुरुष-4, महिला-1)
कैनोइंग के 3 (पुरुष-1, महिला-2)
कायाकिंग के 3 (पुरुष-1, महिला-2)
रोइंग का 1 (महिला)
एमटीबी साइक्लिंग के 2 (पुरुष-1, महिला-1)
और कराटे (इंडिविजुअल काता, +68 किलो कुमिते) के 4 (पुरुष-2, महिला-2) पद शामिल हैं.
इन रिक्तियों में पुरुषों के 72 और महिलाओं के 54 पद शामिल हैं.
कैसे करें अप्लाई और लास्ट डेट क्या है
आईएनएस के अनुसार, इन वैकेंसी के लिए ऑनलाइन माध्यम से एप्लिकेशन प्रोसेस 03 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 01 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन पदों के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद से तय लास्ट डेट या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.
क्या चाहिए योग्यता
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 21 तय की गई है. वहीं, रिजर्वड कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार) के लिए 100 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.
कितनी मिलेगी सैलरी
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच मंथली होगी. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ये रिक्तियां दिव्यांग व्यक्तियों या एक्स सर्विसमैन के लिए नहीं हैं.
साभार