गडकरी को परिवहन, मेघवाल बने कानून मंत्री... जानिए मोदी 3.0 में किसे मिला कौन सा महकमा?

मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद अब पोर्टफोलियो का बंटवारा भी हो गया है. मोदी 3.0 कैबिनेट के कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 भाजपा के हैं और 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों के हैं

Jun 10, 2024 - 19:55
 0  16
गडकरी को परिवहन, मेघवाल बने कानून मंत्री... जानिए मोदी 3.0 में किसे मिला कौन सा महकमा?

मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद अब पोर्टफोलियो का बंटवारा भी हो गया है. मोदी 3.0 कैबिनेट के कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 भाजपा के हैं और 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों के हैं. आइये आपको बताते हैं मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में किस मंत्री के हिस्से में कौन सा विभाग आया है. बता दें कि सरकार की तरफ से विभागों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर फैसला ले लिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में अमित शाह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. नितिन गडकरी को परिवहन मंत्री बनाने का फैसला लिया गया. मोदी सरकार के इस फैसले से यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि नितिन गडकरी की वर्क रिपोर्ट में कोई खामी नहीं थी. नितिन गडकरी के साथ उत्तराखंड के अजय टम्टा को परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है और हर्ष मल्होत्रा को भी परिवहन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी. गौर करने वाली बात यह है कि मोदी कैबिनेट में जीतन राम मांझी को भी तरजीह दी गई है. मांझी को लघु उद्योग मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है.

वहीं, एस जयशंकर को एक बार फिर विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी अश्विनी वैष्णव ही संभालेंगे. अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की जदयू रेलवे मंत्रालय की मांग कर रही है. सूत्रों की मानें तो देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ही रहेंगे. इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अभी तक इन दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी हरदीप सिंह पुरी संभाल रहे थे. मनोहर लाल खट्टर के साथ श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है. 

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.

-ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

-अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है.

-चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी.

-गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन मंत्री की जिम्मेदरी.

-भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्री बनाया गया है.

-सर्बानंद सोनेवाल को जल परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 

-प्रह्लाल जोशी को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है. (उपभोक्ता मामलों का प्रभार भी)

-रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

-किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है.

-गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली.

-एचडी कुमारस्वामी को स्टील मंत्रालय की जिम्मेदारी.

-सीआर पाटिल को 

-ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री बनाया गया.

-जुएल ओरांव को आदिवासी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

-जी किशन रेड्डी को कोयला मंत्री बनाया गया.

-डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव को सामाजिक कल्याण मंत्री बनाया गया है.

-राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति मंत्रालिय की जिम्मेदारी.

-प्रताप राव जाधव को आयुष मंत्रालय की जिम्मेदारी.

-जितेंद्र सिंह को विज्ञान एवं तकनीक विभाग की जिम्मेदारी.

-वी सोमन्ना रेल राज्य मंत्री बनाए गए.

-अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया.

-मनसुख मांडविया को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई.

-जयंत चौधरी को कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी.

-नित्यानंद राय को गृह राज्य मंत्री बनाया गया.

लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी जीत हासिल करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाने का फैसला लिया गया है. हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है.

इसके साथ ही भाजपा के कद्दावर नेता पीयूष गोयल पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें मोदी सरकार में कॉरपोरेट मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एनडीए में मजबूूत जगह बनाने वाली टीडीपी के नेता राम मोहन नायडू को भी मोदी कैबिनेट में मौका मिला है. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है.

साभार