गलत ठिकाने पर पहुंची ED, मनरेगा कोष के गबन मामले में पश्चिम बंगाल में छापेमारी, जानें मामला

पश्चिम बंगाल में मनरेगा फंड में धांधली को लेकर ईडी ने कार्रवाई की है. ED ने साल्ट लेक इलाके में पूर्व बीडीओ के आवास सहित कई अन्य जगहों पर छापा मारा है. ऐसे में ED एक गलत ठिकाने पर गलती से पहुंच गई. जिसके बाद परिवारवालों का कहना है, की उनके सम्मान को ठेस पहुंची है .

Feb 6, 2024 - 16:43
 0  9
गलत ठिकाने पर पहुंची ED, मनरेगा कोष के गबन मामले में पश्चिम बंगाल में छापेमारी, जानें मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कोष के कथित गबन की जांच के सिलसिले में मंगलवार (6 फरवरी) सुबह पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है. ऐसे में हुगली जिले के चुचुड़ा में संदीप साधुखा नामक व्यक्ति के घर पर गलत ठिकाने पर गलती से ED पहुंच गई. सुबह सुबह नींद से उठते ही गेट के सामने CRPF को देख घर के सदस्य घबरा जाते हैं. बाद में ED अधिकारयों ने बताया उनसे गलती हो गई. जिसके बाद परिवारवालों का कहना है, की उनके सम्मान को ठेस पहुंची है .

दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में भी राज्य सरकार के एक कर्मचारी से जुड़ी संपत्ति की तलाशी ली जा रही है. यह कर्मचारी पंचायत विभाग में तैनात है.

एक अधिकारी ने बताया, ‘कर्मचारी की बहन के खाते में 4.5 करोड़ रुपये की रकम का पता चला है. यह धन मनरेगा कोष से होने का संदेह है.’ उन्होंने दावा किया कि ‘‘अनियमितताओं’’ में संलिप्तता के सबूत मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारियों ने कहा कि कथित अनियमितताएं राज्य में मनरेगा के तहत जारी किए गए लगभग 25 लाख ‘फर्जी’ रोजगार कार्ड से संबंधित हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बताया कि सॉल्ट लेक के आईए ब्लॉक में एक पूर्व खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के आवास पर छापा मारा गया. वहीं एजेंसी के कर्मियों ने हुगली जिले के चिनसुराह में भी एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की. निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि जब वे पूर्व बीडीओ के आवास पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां हैं.

अधिकारियों ने बताया कि झारग्राम जिले में पश्चिम बंगाल लोक सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) के एक अधिकारी के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी छापेमारी के अलावा डब्ल्यूबीसीएस के अधिकारी से पूछताछ भी कर रहे हैं. एजेंसी के कर्मियों ने हुगली जिले के चिनसुराह में भी एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है.

साभार