गुजरात के स्थानीय चुनाव में फिर लहराया भगवा, सभी 15 नगर निगम में BJP की जीत

सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद समेत राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है.

Apr 28, 2026 - 17:26
 0  18
गुजरात के स्थानीय चुनाव में फिर लहराया भगवा, सभी 15 नगर निगम में BJP की जीत

गुजरात में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है. सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद समेत राज्य की सभी 15 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद आज शाम 5 बजे अहमदाबाद में विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे.

अब तक के नतीजों के अनुसार अहमदाबाद महानगरपालिका की कुल 192 सीटों में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं. आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम को यहां कोई सफलता नहीं मिली. सूरत महानगरपालिका की 120 सीटों में से भाजपा ने 75 सीटों पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

राजकोट में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत

राजकोट महानगरपालिका की कुल 72 सीटों में भाजपा ने 65 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है. कांग्रेस को यहां 7 सीटें मिली हैं. वडोदरा महानगरपालिका की 76 सीटों में से भाजपा ने 49 सीटें जीती हैं, कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

निकाय चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है और राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है, वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार बड़ा झटका लगा है. पिछली बार सूरत में आम आदमी पार्टी को 27 सीटें मिली थीं और वह मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी, लेकिन इस बार अब तक आए नतीजों में पार्टी को कोई खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है. इसके अलावा राज्य की नगरपालिकाओं, तहसील पंचायतों और जिला पंचायतों में भी भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए ज्यादातर जगहों पर जीत दर्ज की है. हालांकि कुछ स्थानों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी सफलता मिली है.

वहीं, बीजेपी को वडोदरा जिले की डभोई नगर पालिका में 9 वार्ड की कुल 36 सीटों पर बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली. यह इलाके गुजरात के पूर्व सीएम चिमनभाई पटेल के क्षेत्र संखेड़ा से लगा हुआ है. उनके बेटे सिद्धार्थ पटेल यहां से विधायक रह चुके हैं.

गुजरात निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने शानदार एंट्री मारी है. दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट में AIMIM उम्मीदवार ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को पछाड़कर जीत दर्ज की है. वहीं सिद्धपुर पंथक में पहली बार AIMIM का खाता खुला है. अब्बास अलीमद असामी1877 वोटों से दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट जीत गए हैं. 

साभार