गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे, पाकिस्तानी खिलाड़ी से होगी टक्कर
भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार आगाज किया है. उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर दूर फेंका. यह सीजन में उनका बेस्ट थ्रो है.
भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार आगाज किया है. उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर दूर फेंका. यह सीजन में उनका बेस्ट थ्रो है. नीरज ने पहले ही थ्रो से फाइनल में अपनी जगह बना ली. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बनाई है.
मंगलवार को ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में चोपड़ा ने 89.34 मीटर दूर थ्रो फेंक कर शानदार शुरुआत की. अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. उनके बाद अरशद नदीम भी फाइनल में पहुंच गए. उन्होंने भी अपने पहले प्रयास में क्वालिफिकेशन मानक दूरी पार कर ली. नदीम ने 86.59 मीटर की दूरी दर्ज की. नदीम ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था.
फाइनल में नहीं पहुंच पाए किशोर जेना
दूसरी ओर, भारत के किशोर जेना पेरिस ओलंपिक में मेंस जेवलिन इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में 84 मीटर का आंकड़ा पार करने में विफल रहे. जेना ने 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ क्वालीफायर पूरा किया और अपने पहले ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पाए.
साभार