ग्रेजुएट पास के लिए Indian OIL में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें क्या है उम्र सीमा और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने फाइनेंस वर्क के लिए असिस्टेंट ऑफिसर (ग्रेड A0) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है.

Mar 3, 2025 - 20:36
 0  14

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी का शानदार मौका है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

बता दें, इंडियन ऑयल ने फाइनेंस वर्क के लिए असिस्टेंट ऑफिसर (ग्रेड A0) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगर आप अप्लाई करने की सोच रहे हैं कि तो 18 मार्च 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 जून 2025 तक 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित कैटेगरी वालों के लिए सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. कैंडिडेट्स का चयन होने पर उन्हें सैलरी के तौर पर 40,000 रुपये से लेकर 1,40, 000 रुपये महीना मिल सकती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा

जरूरी योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री (AICTE/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से) होनी चाहिए. सामान्य, EWS, ओबीसी (NCL) कैटेगरी के लोगों के कम से कम 55% मार्कस होने चाहिए. वहीं, SC, ST, PwBD के लिए 50% नंबर ग्रेजुऐशन में होने चाहिए. 

कैसे होगा आपका इंडियन ऑयल में सेलेक्शन? 

1. CA/CMA इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत

2. ग्रुप डिस्कशन होगा(GD)

3. ग्रुप टास्क (GT)

4. आखिरी में पर्सनल इंटरव्यू देना होगा.  

कैसे करें अप्लाई?

1. भर्ती के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा. 

2. इसके बाद असिस्टेंट ऑफिसर (ग्रेड A0) के लिए लिंक दिखेगा. यहां आपको क्लिक करना है. 

3. नया पेज खुलने पर अप्लाई करने के लिए एक लिंक शो होगी. इसपर आप क्लिक करें.

4. अब आपको फॉर्म अच्छे से पढ़कर भरना है. साथ ही फीस सबमिट करनी होगी. 

5. ऐसा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. आप पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

साभार