चहल की जगह कुलदीप को कैसे मिल गया वर्ल्ड कप का टिकट, सेलेक्शन की Inside Story का हुआ खुलासा
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया में मौका दिया है.
गेंदबाज कुलदीप यादव को वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया में मौका दिया है. वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी गई है. करीब दो साल पहले कुलदीप यादव का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होता दिख रहा था और आईपीएल में भी पूरे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें मौका नहीं दिया, लेकिन पिछले साल कुलदीप ने वापसी की और वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. उन्हें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन पर तरजीह दी गई.
आखिर कुलदीप ने 13 वनडे में 23 विकेट लेकर अपना दावा इस कदर पुख्ता जो किया था. यह पासा आखिर पलटा कैसे. कुलदीप के बचपन के कोच कपिल पांडे इसका श्रेय उनके समर्पण को देते हैं. कुलदीप के बचपन के कोच कपिल पांडे ने कहा ,‘उसका दिल टूट गया था. भारत के लिए खेलना तो छोड़ो, उसे केकेआर में भी मौका नहीं मिल रहा था. एक गेंदबाज के लिए अपने हुनर पर लगातार काम करते रहना जरूरी है, लेकिन उसने हार नहीं मानी और नेट पर मेरे साथ लंबे समय अभ्यास करता रहा. हमने कई चीजों पर काम कि
सेलेक्शन की इनसाइड स्टोरी का हुआ खुलासा
किसी भी क्रिकेटर को ऐसे मार्गदर्शक की जरूरत होती है जिसे इस स्थिति का अनुभव हो और कुलदीप के लिये वह शख्स थे सुनील जोशी. भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कुलदीप को महत्वपूर्ण गुर सिखाए. जोशी ने कहा,‘मैं उस समय चयन समिति में था जब कुलदीप खराब दौर से गुजर रहा था. इतने प्रतिभाशाली गेंदबाज को इस तरह देखना दुखद था. हमने एनसीए में मुलाकात की और आगे की रणनीति बनाई. हम तकनीकी पहलुओं पर ही काम कर रहे थे ताकि वह थोड़ी तेज गेंद डाल सके. उसके एक्शन में सुधार की जरूरत थी. उसका फोकस भी भटक गया था, लेकिन अब आपको बदलाव नजर आ रहा होगा.’
आईपीएल में भी केकेआर से दिल्ली कैपिटल्स में आने का कुलदीप को फायदा मिला. पांडे ने कहा,‘कुलदीप ने मुझे बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उसकी काफी हौसलाअफजाई की. एक गेंदबाज के लिए कप्तान और कोच का साथ बहुत जरूरी है. यही वजह है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्ता
नी में चमका था.’