छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर, मुठभेड़ में 36 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने 36 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ढेर हुए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है.
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है. यहां शुक्रवार को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस जवान और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 36 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संथ्या बढ़ सकती है. जवानों ने मौके से AK-47, एसएलआर समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर
शुक्रवार को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बल के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई.
फायरिंग जारी
जानकारी के मुताबिक नेंदुर और थुलथुली गांव में नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच हैवी फायरिंग जारी है.
29 नक्सली मुठभेड़
इससे पहले 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में पुलिस जवानों ने बड़ा नक्सली एनकाउंटर किया था. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना के कलपर के जंगलों में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था. इस दौरान सुरक्षाबल ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए थे
जानें इस साल कब-कब हुई पुलिस-नक्सल मुठभेड़
जनवरी-अप्रैल: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 3 मुठभेड़ में 42 नक्सल ढेर
2 अप्रैल: बीजापुर के करचोली में 13 नक्सली ढेर
5 अप्रैल: दंतेवाड़ा में 1 नक्सली ढेर
15 अप्रैल: कांकेर में 29 नक्सली ढेर
29 अप्रैल: नारायणपुर में 10 नक्सली ढेर
10 मई: बीजापुर में 12 नक्सली ढेर
23 मई: अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
8 जूनः अबूझमाड़ में 6 नक्सली ढेर
10 मई: बीजापुर में 12 नक्सली ढेर
15 जूनः अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
17 जुलाई: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर
18 जुलाई: दंतेवाड़ा एक महिला नक्सली ढेर
20 जुलाई: सुकमा में 1 नक्सली ढेर
29 अगस्तः नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर 3 महिला नक्सली ढेर
3 सितंबर: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 9 नक्सली ढेर
5 सितंबर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 6 नक्सली ढेर
14 सितंबर: सुकमा में एक नक्सली ढेर
23 सितंबर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
साभार