छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रोस्टर में क्या हुआ बदलाव? इसे कब लागू किया जाएगा, यहां जानें
छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट के रोस्टर में बदलाव किया गया है. बिलासपुर हाईकोर्ट में 4 मार्च से नए रोस्टर के साथ सुनवाई होगी. जारी आदेश के मुताबिक अब तीन डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच में मामलों की सुनवाई होगी.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट के रोस्टर में बदलाव किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक अब तीन डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच में मामलों की सुनवाई होगी. सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी और न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल और न्यायमूर्ति संजय कुमार जयसवाल की खंडपीठ में होगी. सीजे की बेंच में रिट अपील, रिट याचिका, पीआईएल, हैबियस कॉर्पस, टैक्स आदि मामलों की सुनवाई होगी. इसी तरह 16 सिंगल बेंच में सुनवाई होगी.
4 मार्च से नए रोस्टर के माध्यम से होगी सुनवाई
बदला हुआ रोस्टर 4 मार्च से लागू होगा. इस नए रोस्टर में रिट अपील, रिट पिटीशन, पीआईएल, हैबियस कॉर्पस, टैक्स आदि के मामलों की सुनवाई होगी.
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की विशेष पीठ में ट्रांसफर याचिका और 2017 से सीआरपीसी की धारा 482 के तहत लंबित आपराधिक मामलों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी.
जस्टिस गौतम भादुड़ी
जस्टिस गौतम भादुड़ी की विशेष पीठ में 2006 से लंबित सभी प्रकार की रिट याचिकाओं के अलावा विशेष पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए पंजीकृत याचिकाओं पर सुनवाई होगी.
जस्टिस संजय के अग्रवाल
वर्ष 2020 से लंबित सिविल रिवीजन के अलावा विशेष पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए लायी गयी याचिका पर न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल की विशेष पीठ में सुनवाई होगी.
जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल
जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की विशेष पीठ में 2012 से लंबित आपराधिक पुनरीक्षण एवं विविध अपीलों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी.
जस्टिस संजय कुमार जयसवाल
वर्ष 2022 से लंबित आपराधिक अपील के मामलों की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार जयसवाल की विशेष पीठ में होगी.
साभार