जम्मू-कश्मीर इलेक्शन: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें प्रदेश अध्यक्ष को किस सीट से उतारा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा को सेंट्रल शाल्टेंग से उम्मीदवार बनाया गया है.

Sep 2, 2024 - 19:47
 0  11
जम्मू-कश्मीर इलेक्शन: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, जानें प्रदेश अध्यक्ष को किस सीट से उतारा

कांग्रेस पार्टी की दूसरी लिस्ट.

जानें अहम प्रत्याशियों के नाम.

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अपने छह प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा को सेंट्रल शाल्टेंग सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा रियासी से मुमताज खान और श्रीमाता वैष्णो देवी से भूपेंद्र जामवाल को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस पार्टी ने रजौरी (एसटी) से इफ्तकार अहमद, थन्नामंडी से शब्बीर अहमद खान और सुरनकोट (एसटी) से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस का नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. इसके तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीट पर चुनाव लड़ेगी. इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है.

ये नेता भी स्टार प्रचार

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अजय माकन, सलमान खुर्शीद, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कन्हैया कुमार का नाम शामिल किया गया है. 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.

दरअसल जम्मू-कश्मीर में साल 2014 के बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होगा, क्योंकि 2019 में आर्टिकल-370 को निरस्त कर दिया गया था. इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं

साभार