झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, तारीखों का हुआ ऐलान
झारखंड के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा.
झारखंड में चुनाव नजदीक
चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान
झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर तारीख का ऐलान हो गया है. आने वाली 13 नवंबर और 20 नवंबर को राज्य में दो चरणों के तहत मतदान होगा. वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए झारखंड में चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया.
झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा. झारखंड के अलावा चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा.
CEC राजीव कुमार ने कहा, '85 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक घर से मतदान कर सकते हैं. घर पर मतदान के दौरान उन्हें निजता का भी अधिकार है. सबूत के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बेहतर मतदान के लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद दिया.
इससे पहले आज कांग्रेस ने घोषणा की कि वह मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है.
झारखंड चुनाव: भाजपा ने कहा, पूरी तरह तैयार हैं
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि JMM को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने सत्तारूढ़ झामुमो पार्टी पर हमला करते हुए उनके शासन में कुशासन, भ्रष्टाचार का हवाला दिया और दावा किया कि चुनावों के बाद हेमंत सोरेन सोरेन राजवंश के अंतिम राजकुमार होंगे.
2019 में, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव हुए. 23 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाला गठबंधन 47 सीटों के साथ विजेता बनकर उभरा. भाजपा ने 25 विधानसभा सीटें जीतीं. इस साल गर्मियों में 14 में से आठ सीटें जीतकर वह लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई. झामुमो ने तीन और सहयोगी कांग्रेस ने दो लोकसभा सीटें जीतीं. आजसू पार्टी ने शेष लोकसभा सीट जीती.
साभार