टैक्स मामले में कांग्रेस को झटका, ट्रिब्यूनल ने बैंक खातों पर IT एक्शन पर स्टे की याचिका ठुकराई
कांग्रेस के बैंक खाते के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई को रोकने के लिए दायर याचिका खारिज हो गई है. कांग्रेस ने आयकर विभाग पर पार्टी के बैंक अकाउंट से 65 करोड़ रुपये निकालने का आरोप भी लगाया है.
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आयकर विभाग द्वारा उनके बैंक खातों की वसूली और फ्रीजिंग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी. कांग्रेस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तमखा ने आदेश को 10 दिनों के लिए स्थगित रखने का अनुरोध किया ताकि कांग्रेसउच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सके. लेकिन पीठ ने यह कहते हुए इसे अस्वीकार कर दिया कि हमारे सामने ऐसा कोई प्रावधान या प्रार्थना नहीं है
साभार