दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस ले सकती है बड़ा एक्शन? राहुल गांधी के खिलाफ दिया था बयान
मध्य प्रदेश में राज्यसभा के सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कांग्रेस बड़ी कार्रवाई कर सकती है. उनके खिलाफ एक्शन लेने की सिफारिश की गई है.
मध्य प्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कांग्रेस बड़ा एक्शन ले सकती है. जानकारी के मुताबिक उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा सकता है.
दरअसल, कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए उन्हें निष्कासित करने के लिए कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमिटी के अध्यक्ष सांसद तारिक अनवर ने आला कमान को सिफारिश भेजी है.
साभार