दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ाई करने वाला देश बना भारत, जानें सबसे कम पढ़ने वाले देशों के नाम
एनओपी वर्ल्ड कल्चर स्कोर इंडेक्स ने एक नई स्टडी के पेश की है, जिसके मुताबिक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ाई करने वाला देश है. आप यहां दी गई लिस्ट में बाकी सबसे ज्यादा पढ़ने वाले और सबसे कम पढ़ने वाले देशों के नाम देख सकते हैं
NOP वर्ल्ड कल्चर स्कोर इंडेक्स के एक नई स्टडी अध्ययन के अनुसार, भारतीय दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ाई करने वाली आबादी में से एक हैं. हर व्यक्ति की चीजों को समझने की क्षमता अलग होती है. UPSC, बैंकिंग, JEE, NEET और अन्य कठिन परीक्षाओं को पास करने वाले अधिकतर छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा पास करने के लिए हर दिन 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की. हालांकि, कुछ छात्रों ने केवल 3 से 4 घंटे की रोजाना पढ़ाई से भी इन परीक्षाओं को पास किया. इससे साबित होता है कि पढ़ाई में सफलता पाने के लिए सिर्फ घंटों की संख्या मायने नहीं रखती, बल्कि आपकी समझने की क्षमता भी अहम है.
आइये अब जानते हैं कि कौन-कौन से देश पढ़ाई के घंटों के मामले में सबसे आगे हैं और कौन-कौन से देश इस मामले में सबसे पीछे हैं:
सबसे ज्यादा पढ़ाई करने वाले देश
1. भारत (India): NOP वर्ल्ड कल्चर स्कोर इंडेक्स के अनुसार, भारतीय युवा सबसे ज्यादा पढ़ाई करते हैं. पढ़ाई भारतीय युवाओं की प्राथमिकता है. यहां के युवा हर सप्ताह औसतन 10.42 घंटे पढ़ाई करते हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.
2. थाईलैंड (Thailand): इस लिस्ट में दूसरा स्थान थाईलैंड का है, जो पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है. यहां के युवा सप्ताह में 9.24 घंटे पढ़ाई में बिताते हैं.
3. चीन (China): इस लिस्ट में चीन तीसरे स्थान पर है, जहां के छात्र सप्ताह में लगभग आठ घंटे पढ़ाई करते हैं.
4. फिलिपींस (Philippines): यहां लोग सप्ताह में औसतन 7.36 घंटे पढ़ाई करते हैं.
5. मिस्र (Egypt): इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मिस्र है. इस मुस्लिम-बहुल देश के लोग सप्ताह में औसतन 7.3 घंटे पढ़ाई में बिताते हैं, जो अन्य खाड़ी देशों के विपरीत है.
सबसे कम पढ़ाई करने वाले देश
1. यूके (UK): यूनाइटेड किंगडम सबसे कम पढ़ाई करने वाले देशों में से एक है. यहां के लोग एक सप्ताह में औसतन 5.18 घंटे पढ़ाई करते हैं.
2. ब्राजील (Brazil): रूस के लोग एक सप्ताह में औसतन 5 घंटे 12 मिनट पढ़ाई करते हैं.
3. ताइवान (Taiwan): स्वीडन के लोग एक सप्ताह में औसतन 5 घंटे पढ़ाई करते हैं.
4. जापान (Japan): इस लिस्ट में फ्रांस का नाम भी शामिल है. यहां के लोग एक सप्ताह में औसतन 4 घंटे 06 मिनट ही पढ़ाई करते हैं.
5. कोरिया (Korea): कोरिया इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर है. यहां लोग एक सप्ताह में औसतन 3.06 घंटे पढ़ाई करते हैं. यह सबसे कम पढ़ाई करने वाले देशों में से एक है.
साभार