'धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों पर बयानबाजी से बचें', चुनाव आयोग की बीजेपी-कांग्रेस को हिदायत
चुनाव आयोग ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों पर बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए हैं.
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस को धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों पर बयानबाजी से दूर रहने की हिदायत दी है. इतना ही नहीं आयोग ने जातीय आधार पर, भाषाई आधार पर विद्वेष पनपाने वाले बयानों से भी दूरी बनाने की बात कही है. आयोग का कहना है कि चुनाव के दौरान भारत के सामाजिक ढांचे पर कोई धक्का नहीं लगना चाहिए. आयोग ने साफ तौर पर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की इसकी ताकीद की है.
साभार