नरसिम्हा राव को ही हराकर 1984 में पहली बार दक्षिण में खिला था कमल, जानिए कौन थे सीजी रेड्डी

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान दिए जाने का एलान होते ही दक्षिण में पहली बार भाजपा सांसद बने चंदूपतला जंगा रेड्डी भी चर्चा में आ गए. सीजे रेड्डी ने 1984 में हनमकोंडा लोकसभा सीट पर नरसिम्हा राव को 54198 मतों से हराया था.

Feb 10, 2024 - 19:25
 0  7
नरसिम्हा राव को ही हराकर 1984 में पहली बार दक्षिण में खिला था कमल, जानिए कौन थे सीजी रेड्डी

लोकसभा चुनाव 2024  से पहले भाजपा सरकार ने दूसरे बड़े कांग्रेसी दिग्गज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न  से दिए जाने की घोषणा की. इससे पहले मोदी सरकार ने साल 2019 में दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया था. पीवी नरसिम्हा राव के लिए भाजपा सरकार के सम्मान के पीछे राजनीतिक जानकर दक्षिण को साधने की रणनीति मानते हैं.

लोकसभा चुनाव 1984 में संयुक्त आंध्र प्रदेश की हनमकोंडा सीट पर पीवी नरसिम्हा राव की हार

इसके साथ ही देश में संसदीय राजनीति के एक दिलचस्प वाकए का जिक्र होता है कि लोकसभा चुनाव 1984 में संयुक्त आंध्र प्रदेश की हनमकोंडा  संसदीय सीट पर पीवी नरसिम्हा राव को हराकर ही भाजपा वे दक्षिण में पहली बार कमल खिलाया था. यह ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले भाजपा नेता चंदूपतला जंगा रेड्डी  थे.

साभार