पंजाब किंग्स ने IPL 2024 में जीत से की शुरुआत, ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स हारी
आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया. शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब की टीम ने मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जीत से शुरुआत की. टीम का इस मैदान पर यह पहला मैच था. पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच को जीत लिया.
पंजाब की जीत के हीरो ऑलराउंडर सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन रहे. दोनों ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया और दबाव में भी क्रीज पर टिके रहे. करन ने 47 गेंद पर 63 रन बनाए. वहीं, लिविंगस्टोन 21 गेंद रन बनाकर नॉटआउट रहे. उन्होंने आखिरी ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 26 और कप्तान शिखर धवन ने 22 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा 9-9 रन बनाकर आउट हुए
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर 32 रन बनाए. वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे. उन्होंने 20वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर 25 रन बटोरे. उनके अलावा शाई होप ने 33, डेविड वॉर्नर ने 29, अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए. ऋषभ पंत ने 15 महीनों बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की. उन्होंने 18 रन बनाए. पंजाब के लिए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए
साभार