पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, खिलाड़ी नहीं हैं तैयार
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला सेमीफाइनल नहीं होगा। पता चला है कि भारतीय प्लेयर्स पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहते।
इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, जो अब नहीं होगा। पता चला है कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में खेलने से इन्कार कर दिया है। इससे इंडियन टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। इससे पहले भी लीग चरण का मैच भी नहीं हो पाया था।
इंडिया के प्लेयर्स ने खेलने से कर दिया इन्कार
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने अपनी जगह पक्की है, इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को होना था, लेकिन अब ये मैच नहीं होगा। पता चला है कि भारतीय प्लेयर्स ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया है। पीटीआई को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय चैंपियंस लीग का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस लीग के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। यानी मैच अब नहीं होगा।
साभार