पाकिस्तानी टीम को मांगनी चाहिए माफी', बावुमा को लेकर पुराना वीडियो हुआ वायरल; कैप्शन में लिखी गई ऐसी बात
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की है और वह अभी 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीकी टीम को खिताब जीतने के लिए 282 रनों का टारगेट दिया है। जिसके जवाब में अफ्रीका ने 213 रन बना भी लिए हैं और उसे सिर्फ 69 जीत के लिए बनाने हैं। अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा और एडन माक्ररम ने दमदार प्रदर्शन किया है। बावुमा ने चोटिल होने के बाद भी अर्धशतक लगाया है। इसके बाद फैंस ने पाकिस्तानी टीम को ट्रोल किया है। आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तानी टीम तो इस समय कोई इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल रही है और WTC फाइनल का हिस्सा भी नहीं है, तो उसे ट्रोल करने क्या वजह हो सकती है। आइए जानते हैं, इसी के बारे में।
पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में रन आउट हो गए थे बावुमा
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच फरवरी 2025 में ट्राई सीरीज में मैच हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में अफ्रीका के लिए टेम्बा बावुमा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी और उन्होंने कुल 82 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। लेकिन गलतफहमी का शिकार होने की वजह से वह रन आउट हो गए थे। उन्हें सऊद शकील ने रन आउट किया था।
बावुमा के आउट होने के बाद मनाया था जश्न
बावुमा के आउट होने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स बहुत ही खुश थे। उन्होंने बावुमा के ठीक सामने जश्न मनाया। इसी वजह से अफ्रीकी कप्तान कुछ देर क्रीज पर ही रुक गए थे। पाकिस्तानी प्लेयर्स के जश्न मनाने का अंदाज कई फैंस को पसंद नहीं आया और उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। अब उनका वही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पाकिस्तानी प्लेयर्स को किया ट्रोल
टुकटुट एकेडमी के सोशल मीडिया हैंडल एक्स से वीडियो पोस्ट हुआ है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि पाकिस्तानी टीम को माफी मांगनी चाहिए। उस दिन आपने एक महानतम खिलाड़ी का अपमान किया था। वहीं एक शख्स ने इसके कमेंट में लिखा है कि उस दिन उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना है। यशराज नाम के यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तानी टीम का पतन तब से शुरू हुआ, जब से उन्होंने टेम्बा बावुमा का अपमान किया।
बावुमा ने फाइनल में लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में टेम्बा बावुमा ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। वह 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने पारी में पांच चौके लगाए हैं। इसके अलावा पहली पारी में उन्होंने 36 रनों की पारी खेली थी। वह अफ्रीका के लिए 3000 से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके हैं।
Pakistan team better apologise now.....you disrespected the GOAT that day ????pic.twitter.com/7RvsBRobCQ — TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) June 13, 2025
साभार