पुलिस को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का अल्टीमेटम; बदमाशों को नहीं पकड़ा तो...
ग्वालियर पुलिस में सोमवार की सुबह 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था, जवाब में "कपिल यादव गैंग" के आधा दर्जन गुर्गों ने मुरार के सर्राफा व्यापारी महावीर जैन की ज्वेलर्स शॉप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी.
ग्वालियर शहर (Gwalior City) में बैखोफ बदमाश अब व्यापारियों और आम जनता के लिए सरदर्द बनते जा रहे हैं. ऐसे में बेलगाम बदमाशों से भयभीत व्यापारियों के संगठन मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ग्वालियर ने ग्वालियर पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि व्यापारियों पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो पूरे शहर में चरण बंद तरीके से आंदोलन किया जाएगा.
क्या है मामला?
ग्वालियर पुलिस में सोमवार की सुबह 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था, जवाब में "कपिल यादव गैंग" के आधा दर्जन गुर्गों ने मुरार के सर्राफा व्यापारी महावीर जैन की ज्वेलर्स शॉप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. वहीं बदमाशों की एक गोली हलवाई गुडडू जैन के घुटने में भी लगी थी. इस घटना से सर्राफा कारोबारी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश चैंबर आफ कॉमर्स इंडस्ट्री ग्वालियर पुलिस को सख्त लहजे में 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों को गिरफ्तार कर UP पुलिस की तर्ज पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा.
पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस के आला अफसर ने आक्रोशित व्यापारियों के बीच पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिया है कि बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. व्यापारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा. एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि हरिकेश पूरी घटनाक्रम में फरार आरोपियों परिणाम घोषित किया गया है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
साभार