पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय बलों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, फिजिकल में छूट; मोदी सरकार का बड़ा फैसला
यह आरक्षण सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी सहित सभी केंद्रीय बलों में लागू होगा.
पिछले कुछ समय से अग्निवीर योजना को लेकर देशभर में कई तरह की बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. यह कदम उन युवाओं को राहत देगा जिन्होंने 'अग्निपथ' योजना के तहत चार साल तक सेना में सेवा दी है.
असल में यह आरक्षण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) सहित सभी केंद्रीय बलों में लागू होगा.
इस योजना के तहत, अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी करने वाले पूर्व सैनिकों को भर्ती के माध्यम से केंद्रीय बलों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इसके लिए उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा (एमईई) या अन्य जरूरी दक्षताएं पूरी करनी होंगी उत्तीर्ण करनी होगी.
#BreakingNews: अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय पुलिस बलों में भी मिलेगी नौकरी#Agniveer #AgniveerUpdate | @Anant_Tyagii pic.twitter.com/2EvvNGOJwy — Zee News (@ZeeNews) July 11, 2024
साभार