प्रशांत किशोर चुनाव जितवाने के लिए लेते थे इतनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम किया करते थे. अब उन्होंने बताया है कि वे राजनीतिक सलाह लेने और चुनाव लड़वाने की कितनी फीस लेते हैं
पीके जन सुराज के संस्थापक हैं
बिहार के उपचुनाव में उतरी पार्टी
राजनीतिक रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर अब बिहार की सियासी जमीन पर खुद के पांव जमाने में लगे हुए हैं. उन्होंने खुद की जन सुराज पार्टी लॉन्च कर दी है. अक्सर लोग प्रशांत से सवाल करते हैं कि बिहार में उनकी पदयात्रा और पार्टी को चलाने का खर्चा कहां से आता है. अब प्रशांत किशोर ने इस पर अपनी राय खुलकर रखी है. उन्होंने ये भी बताया कि वे चुनाव लड़ाने के लिए कितनी फीस लेते थे. इसके बाद से ही प्रशांत किशोर एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं.
कितनी फीस लेते हैं प्रशांत किशोर
पीके ने बिहार में होने वाले उपचुनाव के प्रचार के दौरान बताया कि वे किसी भी सियासी दल को चुनाव लड़ाने या उसे सलाह देने के लिए 100 करोड़ से अधिक की फीस चार्ज करते थे. पीके की फीस सुनकर लोग हैरान हैं. बता दें कि अब प्रशांत किशोरी राजनीतिक रणनीतिकार का काम छोड़ चुके हैं. वे फुल टाइम पॉलिटिशियन बन गए हैं.
प्रशांत किशोर क्या बोले?
प्रशांत किशोर बेलागंज के कार्यक्रम में कहा यदि मैं किसी को एक चुनाव में सलाह देता हूं, तो मेरी फीस 100 करोड़ रुपये या इससे भी ज्यादा होती है. अगले दो साल तक मैं ऐसी एक चुनावी सलाह से अपने अभियान का खर्चा निकाल सकता हूं.
पीके बोले- काई राज्यों में सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रहीं
प्रशांत किशोर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि आप जन सुराज चलाने के लिए पैसा कहां से लाते हैं. इस पर पीके बोले कि कई प्रदेशों में सरकारें मेरी रणनीतियों पर चलती हैं. क्या आपको ऐसा लगता है कि मेरे पास खुद के अभियान के लिए टेंट लगाने जितने पैसे नहीं होंगे? क्या मैं इतना कमजोर हूं? क्या बिहार में किसी ने मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना
साभार