प्राचीन काल में भी होता था कैंसर का इलाज! 4000 साल से भी पुरानी खोपड़ी ने खोला राज

वैज्ञानिकों ने 4,000 साल से भी ज्यादा पुरानी इंसानी खोपड़ी पर रिसर्च की. पता चला कि प्राचीन मिस्र में सर्जरी के जरिए कैंसर का इलाज करने की कोशिश होती थी.

May 29, 2024 - 16:45
 0  11
प्राचीन काल में भी होता था कैंसर का इलाज! 4000 साल से भी पुरानी खोपड़ी ने खोला राज

कैंसर हर साल एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी छीन लेता है. जितना मानव का इतिहास है, कैंसर का इतिहास भी उतना ही पुराना है. प्राचीन मेडिकल साहित्य में विभिन्न प्रकार के कैंसर का जिक्र मिलता है. 1600 BC में मिस्र के एडविन स्मिथ ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में लिखा है. हिपोक्रेटिस को दुनिया का सबसे पुराना डॉक्टर कहा जाता है, उन्होंने भी कई तरह के कैंसर का ब्योरा दिया था. तब से मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन कैंसर का शर्तिया इलाज नहीं मिल सका है.

अब एक नई खोज ने प्राचीन मिस्र में कैंसर के इलाज पर रोशनी डाली है. रिसर्चर्स ने पाया कि मिस्र में 4,000 साल से भी पहले सर्जरी के जरिए कैंसर के इलाज की कोशिश हुई थी. वैज्ञानिकों को उस समय की एक खोपड़ी पर स्टडी के दौरान बड़े ट्यूमर के सबूत मिले हैं. यह खोपड़ी एक पुरुष की है जिसकी 30-35 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी. वह 2686 और 2345 B.C. के बीच जीवित रहा होगा.

रिसर्चर्स को प्राइमरी ट्यूमर के साथ 30 छोटे-छोटे जख्‍म और मिले. इन जख्मों के आसपास कट मार्क्स मिले जो किसी तेज धार वाली चीज से किए गए होंगे. रिसर्चर्स का अनुमान है कि इस मरीज की सर्जरी करने की कोशिश की गई थी. यह अभी तक मिला कैंसर का सबसे पुराना सबूत है. अभी तक, एडविन स्मिथ के ब्योरे को ही कैंसर का सबसे पुराना विवरण माना जाता था.

मॉडर्न मेडिसिन की शुरुआत से जुड़ा अहम सबूत'

नई स्टडी के नतीजे बुधवार (29 मई) को Frontiers in Medicine जर्नल में छपे हैं. यह खोज मॉडर्न मेडिसिन की शुरुआत के बारे में हमारी धारणाओं को बदल सकती है. स्टडी के सह-लेखक एडगार्ड कैमरोस पेरेज़ ने Live Science को बताया, 'हमने जो पाया वह कैंसर से सीधे संबंधित सर्जिकल हस्तक्षेप का पहला सबूत है. यहां से आधुनिक चिकित्सा विज्ञान शुरू होता है'.

रिसर्च टीम ने एक महिला की खोपड़ी का भी अध्ययन किया. यह महिला 664 and 343 B.C. के बीच जीवित रही होगी. मृत्यु के समय उसकी उम्र 50 साल बताई जाती है. पुरुष की तरह, इस महिला की खोपड़ी में भी बड़ा जख्म मिला जो कैंसर की तरफ इशारा करता है. हालांकि, टीम को खोपड़ी पर दो और घावों के निशान मिले जो किसी चोट की वजह से पड़े होंगे. ये दोनों खोपड़ियां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के डकवर्थ कलेक्शन का हिस्सा हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि महिला के दोनों घाव ठीक हो गए थे लेकिन कैंसर नहीं

साभार