प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी अमृता राय ने पूछा ऐसा सवाल, हंसकर बोले दिग्विजय सिंह-घर में रोज यही होता है
दिग्विजय सिंह दशहरे से महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे. इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी पत्नी अमृता राय के साथ हंसी मजाक के पल दिखे, जहां उन्होंने बाद में बीजेपी और RSS पर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और उनके अलावा पीएम नहीं बनेगा.
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करेंगे. यह यात्रा वह उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे और पूरी यात्रा पैदल होगी. इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उनके और उनकी पत्नी अमृता राय के बीच हंसी मजाक देखने को मिला है. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने उनसे कहा कि वह मीडिया के सवालों के जवाब दे दें.
इस पर अमृता राय ने हंसी में कहा कि मुझे आपके साथ नहीं, सामने बैठना है. दरअसल उनका इशारा पत्रकारों की ओर था कि वह पत्रकारों के साथ बैठना चाहती हैं. क्योंकि अमृता खुद एक पत्रकार रह चुकी हैं. जब उन्होंने सामने बैठने का इरादा जाहिर किया, तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि घर पर रोज यही होता है. मुझे डर लग रहा था. तुम ऐसा ना बोल दो. यात्रा को लेकर अमृता ने कहा कि दिग्विजय सिंह सतपुड़ा के समान अडिग और निर्मल हैं. यह यात्रा सफल रहेगी.
दिग्विजय सिंह ने PM मोदी पर बोला हमला
दिग्विजय सिंह ने कहा कि 12 साल में देश के क्या हालात हैं सभी ने देखा. अटल जी भी प्रधानमंत्री रहे, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर अतिक्रमण नहीं किया. मोदी ने तो कैसे ठाना है कि देश में कोई और पीएम कोई और सरकार नहीं बन सकती. वो सम्बोधन केवल इसलिए नहीं बदल सके, क्योंकि दो तिहाई बहुमत नहीं है. मैं आरएसएस का विरोधी रहा हूं, क्योंकि विचारधारा मेल नहीं खाती. मेरी विचारधारा गांधीवादी विचारधारा है. गांधी से बड़ा कोई और हिन्दू हो सकता है क्या? गोडसे को गांधी जी की हत्या की प्रेरणा सावरकर से मिली. संघ से मिली.
साभार