बुधनी में 13,901 वोटों से रामाकांत भार्गव जीते, लेकिन विजयपुर में हारी BJP
मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. दोनों में से एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस जीती है. विजयपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यहां मंत्री रामनिवास रावत हार गए हैं.
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. बुधनी विधानसभी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. यहां से रमाकांत भार्गव 13901 वोटों से जीत गए हैं, लेकिन विजयपुर में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है. विजयपुर में मंत्री रामनिवास रावत 7,364 वोटों से हार गए हैं.
साभार